सोमवार, 22 अप्रैल 2019

दोस्तों विश्व पृथ्वी दिवस महज़ एक औपचारिकता निभा कर मनाने का दिन नहीं है। बल्कि इस बात के चिंतन-मनन का दिन है कि हम कैसे अपनी जीवनदायनी प्यारी वसुंधरा को बचा सकते हैं।

दोस्तों विश्व पृथ्वी दिवस महज़ एक औपचारिकता निभा कर मनाने का दिन नहीं है। बल्कि इस बात के चिंतन-मनन का दिन है कि हम कैसे अपनी जीवनदायनी प्यारी वसुंधरा को बचा सकते हैं। धरती को बचाने में  ऐसे कई तरीक़े हैं जिसे हम अकेले और सामूहिक रूप से अपनाकर योगदान दे सकते हैं। हर दिन को पृथ्वी दिवस मानकर उसके संरक्षण के लिए कुछ न कुछ करते रहना चाहिए, लेकिन अपनी व्यस्तता में व्यस्त इंसान यदि विश्व पृथ्वी दिवस के दिन ही थो़ड़ा बहुत योगदान दे तो धरती के कुछ ऋण को उतारा जा सकता है। हम सभी जो कि इस स्वच्छ श्यामला धरा के रहवासी हैं उनका यह दायित्व है कि दुनिया में क़दम रखने से लेकर आखिरी साँस तक हम पर प्यार लुटाने वाली इस धरा को बचाए रखने के लिए जो भी कर सकें करें, क्योंकि यह वही धरती है जो हमारे बाद भी हमारी निशानियों को अपने सीने से लगाकर रखेगी। लेकिन यह तभी संभव होगा जब हम अपनी प्यारी धरा को हरी-भरी तथा प्रदूषण से मुक्त रखने के ठोस व प्रभावी उपाय करेंगे ।।धन्यवाद।।- दीपक त्यागी एडवोकेट

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें