मंगलवार, 15 नवंबर 2016

आदरणीय प्रधानमंत्री जी

आदरणीय  प्रधानमंत्री जी ,

जब से आपने 1000 व 500 के नोट बंद करके पुराने नोट बदलने का निर्णय लिया है तब से पूरा देश आपके इस निर्णय के समर्थन में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है, बेशक सरकार की आधी अधूरी तैयारी के कारण देशवासियों के बच्चे भूखों मर रहे हो , बूढ़े बीमार लम्बी-लम्बी कतारों में घंटों खड़े रहकर बेहोश होकर गिर रहे हो ,अपने जीवन की नई शुरूवात करने वाली बहन बेटियों की शादियां रुक रही हो , लोग दाल रोटी को भी तरस रहे हो लेकिन फिर भी देशवासी बगावत नहीं कर रहे है लोग पूरे सम्मान , धैर्य व शिद्दत के साथ सरकार के इस निर्णय को कामयाब बनाने के लिये आपके साथ खड़े है  ।              वो सिर्फ इसलिए कि गरीबों का खून चूसकर बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों ने जो काला धन इकट्ठा किया है उनके खिलाफ उठाया गया आपका यह नोट बंदी का कदम बेहद कारगर साबित हो सके ।                                                           वरन इसलिए नहीं कि गरीब जरूरतमंद यहां पैसे के अभाव में मरते रहें और कालाधन बड़ी आसानी से सरकार की नाक के नीचे ही उसी भ्रष्टतत्रं के द्वारा सफेद किया जाता रहे ।                         आपसे अनुरोध है कि आपको भ्रष्टाचार के खिलाफ इस मुहिम को कामयाब बनाने के लिये सबसे पहले अपनी पार्टी में ही शामिल भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करके सभी देश के सामने नजीर पेश करनी चाहिये , जिससे भ्रष्टाचार में लिप्त अन्य पार्टियों के नेताओं , अधिकारियों को कड़ा संदेश देकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके ।                                                        आज देश आप से जानना चाहता है इस के लिए आपने क्या उपाय किए हैं??? या आपकी मुहिम केवल आम आदमी का ध्यान मुद्दो से हटाने तक सीमित है ।। - दीपक त्यागी एडवोकेट

1 टिप्पणी:

  1. केवल देश वासियों पर अपनी विचारधारा थोपने का झूठा प्रयास कर रहे हैं प्रधानमंत्री जी सच में कुछ नहीं कर रहे हैं

    जवाब देंहटाएं