हरियाणा में एक अपराधी के जो कि अपने लिखित स्टेटमेन्ट में कहता हैं कि वह नपुंसक हैं वह किसी का रेप नहीं कर सकता हैं । लेकिन 21वीं शताब्दी के आधुनिक भारत में हम लोगों को क्या पिछले कुछ घटनाक्रमों पर विचार नहीं करना चाहिये कि किस प्रकार बाबा रामपाल ने अपने स्टेटमेन्ट में कहा था कि वह यौन शोषण नही कर सकता , वह मेडिकली नपुंसक है।
बाबा आसाराम बापू ने बोला था कि वह यौन शोषण नही कर सकता क्योंकि वह भी मेडिकली नपुंसक है और अभी नाबालिग़ के साथ रेप , साध्वियों के साथ यौन शोषण , साथी साधुओं को जबरन नपुंसक बनाने , अपहरण , मर्डर के आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ बाबा राम रहीम ने भी अदालत में लिखित स्टेटमेंट भेजा था कि वह बलात्कार नही कर सकता क्योंकि वह नपुंसक है ।
समझ ही नही आता कि कैसे सारे ही बाबा नपुंसक हैं और सारे ही बलात्कारी , यौनशोषण , जबरन जमीन कब्जानें में लिप्त हैं।
फिलहाल 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है हजारों लोग घायल है हरियाणा,पंजाव के कई शहरों में कर्फ्यू हैं 5 राज्यों में 144 दफा लागु है 150 से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं अरबों रूपयों की सरकारी व निजी सम्पत्ति आग के हवाले कर दी गयी हैं स्कूल कॉलेज बन्द करा दिये गए हैं।
पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स और सेना लगा दी गईं हैं ।
भारत को खुले आम मिटा देने की धमकियां ऑन कैमरा दी जा रही हैं । नेट सेवाएं बन्द हैं दो राज्य हाई अलर्ट पर हैं।
सिर्फ एक अपराधी के अपराध पर कोर्ट का फैसला आने की वजह से दो राज्यों का आम जनजीवन हाई जैक है।
करोड़ों रुपये के सरकारी राजस्व खर्चा व नुकसान हो रहा हैं जो कि देश के टेक्स पेयर की गाढ़ी कमाई से हासिल किया गया है ।
में सोच रहा हूँ , बाबा नपुंसक है या हमारा सिस्टम नपुंसक है जो की एक अपराधी के खिलाफ पंचकूला की सीबीआई कोर्ट का फैसला आने के बाद कुछ भी नियतंत्रण में ना कर सका कल जो कुछ हुआ वह देश की छवि पर बट्टा लगाने वाली बहुत ही शर्मानाक घटना हैं और यह दुखद घटना हमारे देश में किस तरह से चंद राजनेताऔं की औछी राजनैतिक महत्वाकांक्षा को पूर्ण करने के लिये सरकारी तंत्र को नपुंसक बनाया जाता हैं उसका प्रत्यक्ष उदाहरण भी हैं ।।- दीपक त्यागी एडवोकेट
शुक्रवार, 1 सितंबर 2017
में सोच रहा हूँ , बाबा नपुंसक है या हमारा सिस्टम नपुंसक है जो की एक अपराधी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर पाता हैं
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Right bro
जवाब देंहटाएंराजनीति के चक्कर में सब गोलमाल हैं
जवाब देंहटाएंSuperb gr8
जवाब देंहटाएं