मंगलवार, 29 नवंबर 2016

रिश्तों का बधंन बडा ही निराला होता है

रिश्तों का बधंन बडा ही निराला होता है , हर वक्त सुख दुख का रखवाला होता है , हर व्यक्ति को जीवन में रिश्तों को निभाना होता है , जो माने इस परम्परा को वो जीवन में बडा सौभाग्य वाला होता है ।।- दीपक त्यागी एडवोकेट

दोस्तों आजकल देश में जो माहौल राजनैतिक लोगों व दलों ने अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिये बना रखा है

दोस्तों आजकल देश में जो माहौल  राजनैतिक लोगों व दलों ने अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिये बना रखा है उसके दूरगामी परिणाम देश की छवि को बट्टा लगाने का कार्य करेंगे । आज देश में  हालात यह हो गये है कि जिधर भी नजर घूमती है उसी तरफ समाज में  नफरत की दीवार खडी नजर आती है । दोस्तों आज हमारे समाज के हालात यह हो गये है कि हम लोगों धर्म , जाति और गौत्रों के नाम पर अलग-अलग बट गये है । हमने अपने स्वार्थ की खातिर किसी को हिन्दू किसी को मुसलमान में बाट कर देश की एकता अखंडता ,  इंसानियत और आपसी भाईचारे को भारी नुकसान पहुचानें का कार्य किया है । दोस्तों आज के आधुनिक युग में भी हम यह सोचने के लिये तैयार नहीं है कि आज सबसे महत्वपूर्ण जाति धर्म इंसानियत है और उसके आगे कोई भी जाति धर्म जरा भी मायने नहीं रखता है लेकिन फिर भी हम लोग अपने आप को बदलने के लिये तैयार नहीं है । दोस्तों इसलिए देश हित में मेरा आप सभी से विनम्र निवेदन है कि हम लोगों को सबसे पहले इंसान बन कर एक दूसरे का सहयोग करते हुए देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करना चाहिये ना कि जाति धर्म के नाम पर एक दूसरे  से वैर रख कर देश के विकास को अवरुद्ध करना  चाहिये ।। जय हिन्द जय भारत ।। - दीपक त्यागी एडवोकेट

सोमवार, 28 नवंबर 2016

रिश्तों में धन का अहंकार दिखाने से सम्बंध खराब हो जाते है

🌺🌺 रिश्तों में धन का अहंकार दिखाने से सम्बंध खराब हो जाते हैं🌷💐🌷💐 रिश्तों में सहयोग के लीये हाथ बढानें से  सम्बंध प्रगाढं हो जाते हैं🌺🌺

बडी मुद्दत से मिलता है जीवन में एक सच्चा साथी

बडी मुद्दत से मिलता है जीवन में एक सच्चा साथी , जीवन के हर लम्हों का गवाह बनता है अच्छा साथी , सुख का हमराही और दुख की ढाल बनता है सच्चा साथी , वक्त आने पर जीवन की सबसे बडी मिसाल बनता है अच्छा साथी ।।- दीपक त्यागी एडवोकेट

शुक्रवार, 25 नवंबर 2016

दोस्तों हमारे प्यारे देश में लोकतंत्र की नीव बेहद गहरी व मजबूत है

दोस्तों हमारे प्यारे देश में लोकतंत्र की  नीव बेहद गहरी व मजबूत है जिसके चलते हर व्यक्ति पूर्ण रूप से अपने विचार रखने के लिये आजाद है और इसी स्वतंत्रता के चलतेे देश में आज हर व्यक्ति को अपनी बात को सम्पूर्ण आजादी के साथ बेहद  बेबाकी से रखने का पूर्ण अधिकार प्राप्त  है । इस अधिकार के चलते ही हम सब अपनी भावनाओं  को सोशल मीडिया व अन्य प्रचार-प्रसार के माध्यमों के  द्वारा बेहद बेबाकी से व्यक्त कर पाते है । लेकिन दोस्तों आज सोशल मीडिया के हालात यह हो गये है कि हम सब लोग अपनी भावना को व्यक्त करते समय यह भूल जाते है कि हम किसी की भावना को ठेस पहुचानें का कार्य व धार्मिक उन्माद भैलाने का कार्य कर रहे है और साथ-साथ आज सोशल मीडिया के द्वारा जमकर अश्लीलता फैलायी जा रही है जो समाज के लिये बेहद घातक है। दोस्तों आज हम अपनी भावन व्यक्त करते समय हम यह भूल जाते है कि व्यक्ति एक सामाजिक प्राणी है और समाज  में छोटे-बडे का हमेशा सम्मान व शब्दों की गरिमा को हमेशा बना कर  चाहिये तब ही समाज की एकता अखंडता बरकरार रह सकती है और देश का भला हो सकता है। दोस्तों हम सभी को विशेषकर  सोशल मीडिया पर  अपने विचार प्रकट करते समय यह अवश्य ध्यान रखना चाहिये कि हमेशा शब्दों की गरिमा व सभी का सम्मान बरकरार रहे किसीे के लिये भी अश्लील शब्दों व अपशब्दो का प्रयोग कभी भी ना करे और किसी भी प्रकार की समाज में अश्लीलता फैलाने का कार्य ना करें । क्योकि सोशल मीडिया पर  हम जो अपने विचारों का आदान प्रदान कर रहे है वह चंद मिनटों में ही करोडौ लोगों की पहुचं में होते है और वेसै भी विचार ही व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान कराते है कि वह किस तरह का सोच रखने वाला अच्छा या बूरा इंसान है ।। जय हिन्द जय भारत ।। - दीपक त्यागी एडवोकेट

मंगलवार, 22 नवंबर 2016

समय के साथ- साथ बदलते देखा है जमाने के बहुत से लोगों को हमने

समय के साथ- साथ बदलते देखा है जमाने के बहुत से लोगों को हमने , कभी अपनों को पराया कभी परायों को अपना होता देखा है बहुत हमने , हम तो तलाश में है आज भी उस सच्चे साथी की ऐ दोस्त , जो कभी भी हमारे बारे मे अपनी दोस्ती का नजरिया ना बदले ।।- दीपक त्यागी एडवोकेट

मंगलवार, 15 नवंबर 2016

🌺💐🌷🌸🌻🌹🌞 रिश्तों की अहमियत वो 🌺🌷🌸💐🌹🌻🌞

🌺💐🌷🌸🌻🌹🌞 रिश्तों की अहमियत वो शख्स क्या जाने जो चंद पैसों की खातिर अपना ईमान बेच कर रिश्ता निभाने वालों की जिंदगी दाव पर लगा देते हैं ।।-एडवोकेट दीपक त्यागी 🌺🌷🌸💐🌹🌻🌞

आदरणीय प्रधानमंत्री जी

आदरणीय  प्रधानमंत्री जी ,

जब से आपने 1000 व 500 के नोट बंद करके पुराने नोट बदलने का निर्णय लिया है तब से पूरा देश आपके इस निर्णय के समर्थन में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है, बेशक सरकार की आधी अधूरी तैयारी के कारण देशवासियों के बच्चे भूखों मर रहे हो , बूढ़े बीमार लम्बी-लम्बी कतारों में घंटों खड़े रहकर बेहोश होकर गिर रहे हो ,अपने जीवन की नई शुरूवात करने वाली बहन बेटियों की शादियां रुक रही हो , लोग दाल रोटी को भी तरस रहे हो लेकिन फिर भी देशवासी बगावत नहीं कर रहे है लोग पूरे सम्मान , धैर्य व शिद्दत के साथ सरकार के इस निर्णय को कामयाब बनाने के लिये आपके साथ खड़े है  ।              वो सिर्फ इसलिए कि गरीबों का खून चूसकर बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों ने जो काला धन इकट्ठा किया है उनके खिलाफ उठाया गया आपका यह नोट बंदी का कदम बेहद कारगर साबित हो सके ।                                                           वरन इसलिए नहीं कि गरीब जरूरतमंद यहां पैसे के अभाव में मरते रहें और कालाधन बड़ी आसानी से सरकार की नाक के नीचे ही उसी भ्रष्टतत्रं के द्वारा सफेद किया जाता रहे ।                         आपसे अनुरोध है कि आपको भ्रष्टाचार के खिलाफ इस मुहिम को कामयाब बनाने के लिये सबसे पहले अपनी पार्टी में ही शामिल भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करके सभी देश के सामने नजीर पेश करनी चाहिये , जिससे भ्रष्टाचार में लिप्त अन्य पार्टियों के नेताओं , अधिकारियों को कड़ा संदेश देकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके ।                                                        आज देश आप से जानना चाहता है इस के लिए आपने क्या उपाय किए हैं??? या आपकी मुहिम केवल आम आदमी का ध्यान मुद्दो से हटाने तक सीमित है ।। - दीपक त्यागी एडवोकेट

रविवार, 13 नवंबर 2016

जल , वायु और भूमि को रखो प्रदूषण से मुक्त वरना जीवन हो जायेगा एक दिन धरा से लुप्त ।।- दीपक त्यागी एडवोकेट

जल , वायु और भूमि को रखो प्रदूषण से मुक्त वरना जीवन हो जायेगा एक दिन धरा से लुप्त ।।- दीपक त्यागी एडवोकेट

रख हौसला बंदें मंजिल तेरे कदम चूमेगी

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 रख हौसला बंदें मंजिल तेरे कदम चूमेगी , हर मुश्किल होगी आसान हर राह होगी तेरे नाम , हर लक्ष्य पर लिखा होगा तेरा नाम ,  जीवन में होगा बंदें तेरा बड़ा नाम ।।-🌞🌞🌞🌞 एडवोकेट दीपक त्यागी💐💐💐💐💐💐

बुधवार, 9 नवंबर 2016

रिश्तों की अहमियत वो लोग जानते हैं

🌞🌷🌸💐🌹🌻🌞 रिश्तों की अहमियत वो लोग जानते हैं , जो उनको निभाने के लिये जिदंगी भी दाव पर लगा देते है  - एडवोकेट दीपक त्यागी 🌞🌹🌷🌸💐🌻🌞

सोमवार, 7 नवंबर 2016

जीवन में सबसे बड़ी सम्पत्ति किसी का विश्वास जीतना हैं

जीवन में सबसे बड़ी सम्पत्ति किसी का विश्वास जीतना हैं , और सबसे बड़ा अपराध किसी के विश्वास को तोड़कर विश्वास घात करना हैं ।। - एडवोकेट दीपक त्यागी

शुक्रवार, 4 नवंबर 2016

अपनों की भावनाओं से खिलवाड़ करना फैशन बन गया हैं आज दोस्तों

अपनों की भावनाओं से खिलवाड़ करना फैशन बन गया हैं आज दोस्तों , आज कदर अच्छे लोगों व अच्छी भावनाओं की नहीं धन की हैं दोस्तों ।।- दीपक त्यागी एडवोकेट

गर साथ हो जीवन में अच्छे दोस्त का

💥💥💥💥💥💥💥     गर साथ हो जीवन में अच्छे दोस्त का , हर राह आसान बन जाती हैं  , कठिनाइयों से लड़ने का नया उत्साह हर कदम पाती हैं , जिदंगी की जंग जीत जाते हैं हर मुश्किल मे हर कदम दोस्ती निभाते हैं ।। - दीपक त्यागी एडवोकेट 💥💥💥💥💥💥💥