मित्रों हमारे देश में लोकतंत्र की जड़े बेहद मजबूत है जिसके चलते हर व्यक्ति को अभिव्यक्ति की आजादी के चलते अपनी बात बेबाकी से रखने की पूर्ण रूप से रखने का अधिकार है । इस अधिकार के चलते ही हम सभी समय-समय पर अपनी भावनाओं को सार्वजनिक सभाओं , सोशल मीडिया व अन्य प्रचार-प्रसार के माध्यमों के द्वारा बेहद बेबाकी से सबके सामने व्यक्त कर पाते है । लेकिन दोस्तों आज अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर देश में हालात यह हो गये है कि हम सब अपने विचारों को व्यक्त करते समय यह भूल जाते है कि हम देशहित व समाजिक ताने-बाने को नुकसान कर रहे है और लोगों की भावना को ठेस पहुचानें का कार्य कर रहे है । आज हम सार्वजनिक सभाओं व सोशल मीडिया पर अपने विचार प्रकट करते समय यह भूल जाते है कि हमको अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर किसी के बारे में अपशब्द कहने का कोई अधिकार नहीं है विचारों से सहमत व असहमत होना अलग बात है । दोस्तों आज हम विशेषकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करके गलत तथ्यों के आधार पर धार्मिक व सामाजिक उन्माद फैलाने का कार्य कर रहे है जो की देश हित में ठीक नहीं है । साथ-साथ दोस्तों आज हम सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर अश्लीलता फैलाने में लगे हुए है जो सभ्य समाज के लिये बेहद घातक है । दोस्तों आज हम सोशल मीडिया पर अपनी भावन व्यक्त करते समय हम यह भूल जाते है कि व्यक्ति एक सामाजिक प्राणी है और समाज में छोटे-बडे का हमेशा सम्मान व शब्दों की गरिमा को हमेशा बनी रहनी चाहिये तब ही समाज व देश की एकता अखंडता बरकरार रह सकती है और देश का भला हो सकता है। दोस्तों हम सभी को विशेषकर सार्वजनिक सभाओं व सोशल मीडिया पर अपने विचार प्रकट करते समय यह अवश्य ध्यान रखना चाहिये कि हमेशा शब्दों की गरिमा व सभी का सम्मान बरकरार रहे किसीे के लिये भी गलत , अश्लील शब्दों व अपशब्दो का प्रयोग कभी भी ना करे और समाज में धार्मिक उन्माद व अश्लीलता फैलाने का कार्य ना करें । दोस्तों क्योकि सोशल मीडिया पर हम जो अपने विचारों का आदान प्रदान कर रहे है वह चंद ही मिनटों में करोडौ लोगों की पहुचं में होते है और व्यक्ति के विचारों से ही व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान होती है कि वह किस तरह का सोच रखने वाला इंसान है ।। जय हिन्द जय भारत ।। - दीपक त्यागी एडवोकेट
सोशल मीडिया लोगों को जोड़ने का एक माध्यम है ना कि आपस में मनमुटाव करने का इसलिए शब्दों की गरिमा का हमेशा ध्यान रखें
जवाब देंहटाएं