रविवार, 10 अप्रैल 2016

आखिर देश के धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थलों लोगों की जीदंगी से खिलवाड़ कब तक चलेगा

केरल के कोल्लम में आज 10/04/2016 की सुबह 3.30 बजे पुत्तिंगल मंदिर में नवरात्र के सिलसिले में आयोजित आतिशबाजी के कार्यक्रम दौरान भीषण आग लग गयी । इस बेहद दर्दनाक हादसे में 86 लोगों के मारे जाने और 300 लोगों के घायल होने की बेहद दुखद खबर है । आखिर हमारे देश में धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थलों पर लापरवाही की वजह से कब तक हमारे देश में लोग असमय काल का ग्रास बनते रहेंगे कब हम सभी लोग खुशियों के मौके पर लापरवाही करनी बंद करके जानमाल को सुरक्षित करेंगे । दोस्तों हम सभी मिल कर भगवान से प्रार्थना करते  है कि सभी मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें और इस हादसे में घायल लोगों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो व मृतकों व घायलों के परिजनों को दुख की इस घडी से उबरने की शक्ति प्रदान करें ।।-दीपक त्यागी एडवोकेट

1 टिप्पणी: